जिला नजर संवाददाता
गोंडा/अलीगढ़। थाना गौण्डा पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मुकदमा संख्या 118/2026 धारा 109(1)/115(2)/351(3) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी गुड्डू उर्फ हरेंद्र पुत्र जवाहर निवासी माती को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी के दौरान थाना प्रभारी बालेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अभिनव तौमर, कांस्टेबल आशीष ढाका और कांस्टेबल उत्तम कुमार मौजूद रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।























