जिला नजर संवाददाता
अलीगढ़। थाना गांधीपार्क पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक लापता व्यक्ति को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय धनंजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 24 फरवरी 2026 को वादिया द्वारा अपने पति के अचानक लापता होने की सूचना दी गई थी, जिसके आधार पर थाना गांधीपार्क पर मु0अ0सं0 78/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गुमशुदा की तलाश शुरू की। डीसीआरबी, एससीआरबी, आकाशवाणी, दूरदर्शन केंद्र तथा अन्य जनपदों को सूचना भेजी गई। साथ ही जनपद स्तर पर SOG व सर्विलांस टीमों को भी सक्रिय किया गया।
पुलिस की लगातार मेहनत और प्रयासों के चलते गुमशुदा राजीव कुमार पुत्र राजपाल को सकुशल बरामद कर लिया गया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
गुमशुदा के परिजनों ने अलीगढ़ पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया है।























