जिला नजर संजय भारद्वाज
अलीगढ़। सैनी युवा जनक्रांति मोर्चा, अलीगढ़ उत्तर प्रदेश की ओर से बुधवार को श्री राम सत्संग भवन, बेगमबाग में “रन फॉर ज्योतिराव फुले” के सफल आयोजन के उपरांत समीक्षा बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिराव फुले एवं सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मोर्चा के कोषाध्यक्ष हेमंत सैनी एडवोकेट ने कार्यक्रम से संबंधित आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. चेतन सैनी ने किया। इस पहल की समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा सराहना की गई।
इस अवसर पर बंटू सैनी, अमित सैनी, सचिन पहलवान भारत केसरी, गौरव सैनी, गणेश सैनी, शिवकुमार सैनी, नीरज सैनी, ललित सागर, मुन्नालाल कुशवाह, रामदेव सैनी, श्यौराज सिंह, दीवान सैनी (खैर), धर्मेंद्र सैनी, आकाश सैनी डैनी, रवि सैनी, संजू सैनी, रोहित सैनी, गोपाल सैनी, प्रेमदेव सैनी, मुकेश सैनी, राहुल कौशिक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।























