जिला नज़र संवाददाता दिलशाद समीर
फतेहपुर सीकरी/आगरा। राष्ट्रीय खिलाड़ियों के सम्मान में किया विशाल रोड शो उत्तर प्रदेश की लगोरी टीम में सीकरी के रासा इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने दबदबा बनाकर अपने खेल के दम पर बालक वर्ग में 6 सदस्यों की टीम में तीन खिलाड़ी रासा इंटरनेशनल स्कूल के रहे।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश की महिला वर्ग की टीम के छह खिलाड़ियों में से रासा इंटरनेशनल स्कूल की चार छात्राओं ने जगह बनाई,खेल में बच्चों ने कठिन परिश्रम से यूपी की टीम के लिए कांस्य पदक जीता और फतेहपुर सीकरी का नाम पूरे देश में रोशन किया।
यह खुशी की बात रही कि बच्चों को सरकार द्वारा स्पोर्ट्स कोटे के लिए पात्र घोषित किया गया, जीत कर आए बच्चों के लिए बुधवार आज एक विशाल रोड शो का आयोजन जय श्री राम मंदिर से बाजार निकाला गया।
जिसमें पदक जीत कर आए यतेंद्र, प्रतीक गांव सिकरौदा और हिमांशु गोयल कस्बा के मुख्य बाजार के निवासी हैं छात्रों ने पूरे कस्बे में ट्रॉफी के साथ भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान जगह जगह पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया जिसमे नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद इस्लाम, पूर्व चेयरमैन त्रिलोकचंद मित्तल एवं शकील उस्मानी, मनीष बंसल सभासद, कलार गली पर समाज सेविका पूनम अग्रवाल, इंडियन कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन प्रबंधक राजीव मित्तल, राहुल गोयल घाटी के द्वारा बच्चो का सम्मान किया गया।
पुलिस प्रशासन के द्वारा रोड शो की सारी व्यवस्थाएं देखी गई थाना प्रभारी आनंद वीर सिंह ने बच्चों को खेलकूद के साथ पढ़ाई करके आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया ।
रोड शो से पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष CA संजय अग्रवाल, प्रबंधक रिशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉक्टर एन के शर्मा, नवीन वर्मा ने फीता काटकर जय श्री राम मंदिर पर किया। प्रबंधक महोदय ने सभी आगंतुकों का बच्चों के अभिभावकों का और बच्चों का धन्यवाद किया और आगे अन्य राष्ट्रीय खेलों में बच्चों को हिस्सा लेने और जीतकर आने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन उपप्रधानाध्यापक नवीन कुमार वर्मा ने किया। इस दौरान मुरारी लाल गोयल, नेमीचंद गर्ग स्कूल के सभी टीचर्स मौजूद रहे।























