दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई जा रही है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने आंबेडकर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।
बुधवार को सांसद रामजीलाल सुमन ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने आंबेडकर मंच का फीता काटकर शुभारंभ भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि सभी लोगों को बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने पर भी जोर दिया।
सांसद रामजीलाल सुमन ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक कमेटी को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष रामसेवक अघवारिया, समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश शर्मा, महेश सिसोदिया, पूर्व चेयरमैन शैलेश यादव, सुभाष चंद्र, राहुल प्रकाश, सुनील कुमार नीलम, मनोज कुमार मौर्य, जगदीश बाबू शेखर ठाकुर मेहता सिंह गुर्जर बाबा नोबरन सिंह और मनोज कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।























