बस्ती। वरिष्ठ पत्रकार जीतेन्द्र यादव के पिता रामवृक्ष यादव के आकस्मिक निधन से जनपद के पत्रकारों मे शोक का माहौल है। नेशनल प्रेस क्लब की ओर से न्याय मार्ग स्थित प्रज्ञा प्रकाशन पर साथियों ने शोकसभा आयोजित कर दिवंगत को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को दुख की इस घड़ी मे साहस प्रदान करने के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया।
वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि रामवृक्ष यादव शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम से सेवानिवृत्त हुये थे। कार्यकाल के दौरान उनका व्यवहार उत्कृष्ट रहा जिसे लोग आज भी याद करते हैं। उन्होने कहा दुख की इस घड़ी में हम सभी साथी शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं। शोकसभा में एनपीसी संरक्षक अशोक श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, बबुन्दर यादव, धनंजय श्रीवास्तव, कमलेश सिंह, कृष्णा द्विवेदी, हिफजुर्रहमान, संतोष श्रीवास्तव, पारसनाथ मौर्य, मनोज कुमार यादव, रत्नेन्द्र पाण्डेय, जमीर अहमद, शम्भूनाथ गुप्ता, अब्दुल कलाम सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।























