मथुरा। आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त करने की मांग को लेकर हजारों शिक्षकों ने नगर में मशाल जुलूस निकाल कर विरोध बताया। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले निकाले गए जुलूस में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, महिला शिक्षक मोर्चा, एससी/एसटी बेसिक शिक्षक महासभा, उर्दू बीटीसी शिक्षक संघ, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) समेत प्रधानाचार्य परिषद व भाकियू (चढ़ूनी) के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। शिक्षिकाओं ने भी बड़ी संख्या में प्रदर्शन में भाग लिया। महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर मशाल जुलूस सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज से होलीगेट तक निकाला गया।
शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. अजयकृष्ण सारस्वत व जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र सारस्वत ने कहा कि टीईटी अनिवार्यता का कानून पूरी तरह असंवैधानिक व गैर मानवीय है। शिक्षक इसे हर हाल में निरस्त करवा कर ही दम लेंगे। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अतुल सारस्वत व विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी ने कहा कि शिक्षकों की एकता के आगे सरकार को झुकना पड़ेगा।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री बलवीर सिंह, एससी/एसटी शिक्षक महासभा के धर्म सिंह,ठा.लक्ष्मीनारायण,मनोज शर्मा, अरविन्द सारस्वत, गौरव यादव, विकास यादव, खुर्शीद अहमद, दिनेश कुमार, प्रीति भटनागर, सुजीत वर्मा ने अपने संबोधन में आदेश को अन्यायपूर्ण बताते हुए विरोध जताया व केन्द्र सरकार से इसे निरस्त करने की मांग की।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लोकेश गोस्वामी ने प्रदर्शन में शामिल शिक्षक – शिक्षिकाओं का आभार जताया।इस दौरान सुधीर सोलंकी, जितेन्द्र जोशी, जयपाल सिंह, रेनू राना, शिखा मिश्रा, श्रद्धा गौतम, सुशीला सिंह, शालिनी सक्सैना, मंजू रानी, हरीश शर्मा, जितेन्द्र वर्मा, पवन शर्मा, वीरेन्द्र सिंह, नेहा लवानियां, हेमा यादव, राजेन्द्र सिंह छौंकर, नंदकिशोर गुधैनियां, मुरारी लाल, भूपेन्द्र झा, नरेन्द्र तिवारी, बिजेन्द्र सिंह, श्याम बिहारी, शैलेन्द्र वार्ष्णेय,राजकुमार शर्मा, डॉ.जगदीश पाठक,राजेश चौधरी, सुलेन्द्र चौधरी, शिवम कुमार,कपिल सारस्वत,शशिकांत शर्मा,सुरेंद्र उपाध्याय,शक्ति वर्मा, समेत हजारों शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।



























