जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
अलीगढ़। अलीगढ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने जनपद में स्मृति दिवस एवं अग्नि सुरक्षा सप्ताह का विधिवत शुभारंभ किया।
उत्तर प्रदेश फायर पुलिस द्वारा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक “स्मृति दिवस एवं अग्नि सुरक्षा सप्ताह” मनाया जा रहा है।
इस दौरान जनपद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य आमजन को आग से बचाव एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज — आग की रोकथाम के लिए एक साथ” निर्धारित की गई है।
इस अवसर पर एसएसपी नीरज जादौन ने कहा कि अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा आपात स्थिति में तुरंत फायर सर्विस की सहायता लें।
कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूलों, अस्पतालों एवं सार्वजनिक स्थलों पर मॉक ड्रिल, जागरूकता अभियान एवं अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि को कम किया जा सके।























