जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
अतरौली/अलीगढ़। थाना अतरौली पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 04 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अलग-अलग वादों में वांछित चल रहे अभियुक्तों को थाना क्षेत्र अतरौली से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों में बोना शर्मा उर्फ देवेंद्र शर्मा निवासी बैनीपुर, अमर सिंह व अशोक निवासी नहल तथा टिक्कू निवासी मोहल्ला टेड़ा नीम शामिल हैं। इन पर विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज थे, जिनमें मारपीट, बलवा व अन्य संगीन धाराएं शामिल हैं।
पुलिस टीम द्वारा सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम मे उप निरीक्षक गौरव कुमार, उप निरीक्षक परमेंद्र कुमार, उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह व हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह थाना अतरौली शामिल रहे























