अलीगढ़। माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलीगढ़ पंकज कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में दिनांक 22 फरवरी को प्रातः10 बजे से कृष्णांजलि नाट्यशाला,अलीगढ़ में वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में जनपद न्यायालय के न्यायाधीशगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर वादकारियों एवं आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की नोडल अधिकारी एवं प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रतिभा सक्सेना ने उक्त जानकारी देते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से अनुरोध किया है कि शिविर से पूर्व पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर उनकी सूची समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि शिविर में अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित किया जा सके।
- रिपोर्ट – संजय भारद्वाज





