फतेहपुर सीकरी/आगरा। भारतीय सेना के अद्भुतशौर्य साहस एवं पराक्रम को प्रणाम करते हुए आज फतेहपुर सीकरी में शाम 4 बजे निकलने वाली शौर्य तिरंगा यात्रा की तैयारी हेतु आज उत्सव रिसॉर्ट पर सीकरी नगर एवं देहात के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक आवश्यक बैठक आहूत की गई । जिसमें तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
तिरंगा यात्रा बुधवार आज शाम 4 बजे मंटोली राम की बगीची कांदऊंवार से शुरू होकर बस स्टैंड गांधी प्रतिमा पर समापन होगा । कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयोजक जीडी चाहर पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकचंद मित्तल ,भाजपा नेता हमेंद्र तिवारी, वीरपाल माहुरा , मंडल अध्यक्ष ओमकांत डागुर, नगर अध्यक्ष विल्सन कुशवाहा ,विनोद सांवरिया , मनोज सिंगल,वीरेंद्र शर्मा ,अशोक लोधी , बॉबी सरपंच, ताराचंद माहौर, संजय गोयल, गिरीश प्रधान कुशवाह, कलुआ प्रधान, तिरंगा यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक हुई।
- रिपोर्ट – दिलशाद समीर