दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा: कस्वा के मोहल्ला परिहार में शनिवार सुबह मकान की तीसरी मंजिल पर प्लास्टर करते समय मजदूर संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूरों और आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया।
निबोहरा निवासी मजदूर बंटू पुत्र रामभरोसी शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे मोहल्ला परिहार निवासी मसरूर मलिक पुत्र मंजूर मलिक के मकान पर प्लास्टर का काम कर रहा था।
इसी दौरान तीसरी मंजिल पर काम करते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे जा गिरा। हादसे में बंटू को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल सीएचसी फतेहाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है।





















