दैनिक जिला नजर संवाददाता
आगरा: थाना बसई अरेला क्षेत्र में खेत की रखवाली के लिए रखी गई छर्रे वाली बंदूक से खेलते समय गोली चलने से बच्चा घायल हो गया।
घटना श्री ओम शर्मा के नव निर्मित मकान की है। बताया गया कि जानवरों से खेत बचाने के लिए मकान में बंदूक रखी थी। ट्यूशन पढ़ने आए कुछ बच्चों ने खेलते-खेलते बंदूक हाथ में ले ली। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और छर्रे लगने से 2 बच्चों के हाथ में चोट आ गई।
घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद बंदूक मौके से गायब है। जब इस संबंध में ACP से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने जानकारी देने से इंकार कर दिया।





















