इगलास। थाना क्षेत्र के गांव बेलोठ का मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, वीडियो 4 जुलाई की शाम का है, जिसमें दो लोगों के साथ कुछ अन्य व्यक्ति मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल पक्ष का चिकित्सीय परीक्षण कराया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी इगलास ने बताया कि वर्तमान में गांव में शांति व्यवस्था कायम है तथा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।





















