अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में सोमवार को तृतीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ हुआ। समारोह में **उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ** मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ विशिष्ट अतिथि ****, अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी भी मंचासीन रहे।
दीक्षांत समारोह के शुभारंभ के साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को उपाधियां एवं सम्मान प्रदान किए जा रहे हैं। इस दौरान विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
राज्यपाल के आगमन को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात रहे, जबकि प्रवेश द्वारों पर सघन जांच के बाद ही लोगों को समारोह स्थल में प्रवेश दिया गया।
अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में सोमवार को “स्वास्थ्य की सुरक्षा और खेल की ऊर्जा” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए स्वास्थ्य एवं खेल किट वितरण तथा एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूकता अभियान को बढ़ावा दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और शारीरिक विकास के साथ स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए तथा उपस्थित बालिकाओं से संवाद कर उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और टीकाकरण के महत्व के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह जैसे कुप्रथा को रोकना सभी की जिम्बेवारी है l एचपीवी टीकाकरण गंभीर बीमारियों से बचाव का प्रभावी माध्यम है और इसके प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए स्वास्थ्य एवं खेल किट भी वितरित की गईं, जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षाविद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, छात्राएं एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





















