कासगंज/VAMA ECO CHAMPS” के तत्वावधान में चलाए जा रहे “वृक्षारोपण एवं Say No to Plastic” अभियान के अंतर्गत कासगंज पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) कासगंज ने क्षेत्राधिकारी पटियाली (CO Patiyali) के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।
अधिकारियों ने सभी से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा कि वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त वातावरण भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।





















