कासगंज थाना पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में मोटरसाइकिल लूट की घटना में वांछित अभियुक्त परमवीर विक्रमजीत उर्फ बंटी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान अभियुक्त घायल हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसके कब्जे से अवैध शस्त्र एवं कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ.पी. सिंह ने बताया कि अभियुक्त मोटरसाइकिल लूट की घटना में वांछित था। थाना कासगंज पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।





















