कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना एटा रोड स्थित मेमड़ा मोड़ के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में धनीराम और सरवन की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक मैनपुरी जिले के भोगांव क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सिढ़पुरा पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, वर्तमान में क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।





















