दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। कस्बा फतेहाबाद में अज्ञात चोरों की सक्रियता के चलते कस्बा की जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं अज्ञात चोरों द्वारा आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।
लेकिन थाना फतेहाबाद पुलिस चोरी की घटनाओं को रोकने में असफल साबित हो रही है अज्ञात चोरों द्वारा मंगलवार की यात्री को घर के बाहर खड़ी बाइक को चोरी कर ले गए पीड़ित बाइक स्वामी द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी।
प्राप्त समाचार के अनुसार दिलशाद पुत्र छोटू निवासी मोहल्ला जाटवान कला द्वारा रोजाना की तरह अपनी अपाचे बाइक यूपी 80 एफ क्यू 72 60 अपने घर के बाहर खड़ी कर घर के अंदर सो गए देर रात्रि को जब देखा तो बाइक नहीं थी।
इस पर पीड़ित द्वारा 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।























