अलीगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी एवं बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।
एसएसपी ने सभी स्थानांतरित थाना प्रभारियों को नई तैनाती पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।





















