🔹बिसवां मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते चौकी प्रभारी शुभम प्रताप सिंह एवं पुलिस टीम
– जिला नजर संवाददाता
लखीमपुर खीरी। कस्बा खीरी में 17 जुलाई (जुम्मा) को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक बिसवां मेले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मेले में दूर-दराज़ से बड़ी संख्या में ज़ायरीन के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। कस्बा चौकी प्रभारी शुभम प्रताप सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ मेला परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए।
चौकी प्रभारी ने कहा कि मेले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, अभद्रता या असामाजिक गतिविधि को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चौकी प्रभारी ने कहा कि मेले में आने वाली महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पुलिस की सतत मौजूदगी से सभी लोग स्वयं को सुरक्षित महसूस करेंगे। उन्होंने दो टूक कहा कि मेले में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, अभद्रता या असामाजिक गतिविधि कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की लगातार निगरानी से मेले में आने वाले लोग सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल में मेले का आनंद ले सकेंगे





















