अलीगढ़। थाना मडराक पुलिस ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले में विवेचना के दौरान गंभीर तथ्यों के आधार पर नई धारा भी बढ़ाई गई है।
पुलिस के मुताबिक 30 जून 2026 को पीड़िता की शिकायत पर आरोपी द्वारा आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के आरोप में थाना मडराक में मु0अ0सं0 175/2026 के तहत धारा 64(1), 74, 77 एवं 351(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान थाना मडराक पुलिस टीम ने वांछित आरोपी सोनू पुत्र राकेश, निवासी करसुआ, थाना मडराक, जनपद अलीगढ़ को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस की वृद्धि की गई है तथा आरोपी के विरुद्ध अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, कांस्टेबल सिद्धार्थ तिवतिया एवं कांस्टेबल निखिल कुमार शामिल रहे।





















