दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुरा की पहाड़ी पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में लगे तीन पीतल के घंटे एवं अन्य सामान चोरों ने चोरी कर लिया गया है।
अमर सिंह प्रधान प्रतिनिधि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 मई की रात्रि अज्ञात चोर उसके मंदिर परिसर से पीतल के तीन घंटे और बकरियों को चोरी कर ले गए।
तहरीर के अनुसार, बताया कि पुजारी मंदिर की देखरेख करता है। घटना के समय वह कुछ देर के लिए बाहर गया हुआ था।
विगत दिनों गांव के ही प्रेमसिंह की तीन बकरियों को भी चोरी किया जा चुका है।
पीड़ित ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।





















