जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
अलीगढ़। शहर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (JNMC) की इमरजेंसी में देर रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब इलाज को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
आरोप है कि महिला मरीज और उसके परिजनों के साथ डॉक्टरों द्वारा अभद्रता व मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि इलाज को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक बढ़ गया और इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित पक्ष ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है।
इस घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था और मरीजों के साथ व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।





















