दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। जय श्री राम योगा परिवार द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अमित आर्यन एवं योग गुरु मुनीश्वर गुप्ता के नेतृत्व में विश्वनाथ गार्डन में योग व्यायाम का कार्यक्रम किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
योग कार्यक्रम सुबह 6:00से 7:30 बजे तक चला इस अवसर पर जय श्री राम योगा परिवार संस्था के संयोजक सचिन सराफ ने कहा कि लोग बीमार होने पर उपचार में लाखों रुपए खर्च कर देते हैं जबकि योग ऐसा महत्वपूर्ण साधन है जो लोगों को बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है।
उन्होंने लोगों से नियमित योग करने की अपील की वहीं महिला मंडल की बहनों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय संयोजक रेनू अनबारिया के नेतृत्व में योग किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग न केवल भारतीय संस्कृति की प्राचीन धरोहर है बल्कि यह आत्मिक संतुलन मानसिक शांति और शारीरिक तंदुरुस्ती का एकमात्र मार्ग है





















