रात्रि चौपाल में केंद्र की योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, सांसद ने किया अवलोकन
दैनिक जिला नज़र संवाददाता
अछनेरा/आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को अछनेरा ब्लॉक के गांव अटूस में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया उपस्थित रहे।
रात्रि चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। सांसद राजकुमार चाहर ने राजस्व विभाग, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, खाद्य एवं रसद विभाग, बाल विकास परियोजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, दीनदयाल अंत्योदय योजना, कौशल विकास मिशन एवं वी.बी-जी -राम जी सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी ली और स्टॉलों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर सांसद राजकुमार चाहर ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने गरीब कल्याण, किसान सम्मान, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, सामाजिक सुरक्षा, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना विकास एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा, मजबूत राष्ट्रीय सुरक्षा और तेज गति से हो रहे विकास कार्यों की भी चर्चा की।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। आज केंद्र सरकार की योजनाएं बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

वही कार्यक्रम से पहले सांसद राजकुमार चाहर ने अछनेरा नगर में जनसंपर्क अभियान चलाकर प्रमुख व्यवसायियों, अधिवक्ताओं एवं चिकित्सकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों से संबंधित पुस्तकें भेंट करते हुए “विकसित भारत-2047” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
चौपाल में हजारों की संख्या में ग्रामीणों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम की अध्यक्षता मेव सिंह ओर संचालन बच्चू सिंह ने की।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हरिओम रावत, उमाशंकर माहौर, डीसी रामायण यादव, एडीएम आजाद सिंह, उपजिलाधिकारी अभिनव पाठक, मुख्य चिकित्सक अधिकारी अरुण श्रीवास्तव, तहसीलदार, दीपांकर, ब्लॉक प्रमुख गुड़डू चाहर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी, मण्डल अध्यक्ष के के ठाकुर, प्रधान बोहरन सिंह, डॉ दीपक, डॉ भूपेंद्र, सुरजीत सिंह, प्रधान वीरेंद्र सिंह, लाखन सिंह, जितेंद्र सिंह, विशम्भर सिंह सतेंद्र यादव सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न विभाग के अधिकारी एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।





















