हाथरस। थाना सहपऊ क्षेत्र में हुई हनुमान टीला बाबा हत्याकांड, डाकघर चोरी तथा कैनरा बैंक में सेंधमारी की चर्चित घटनाओं का हाथरस पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में लिया गया है।
पुलिस की पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल तथा चोरी की गई स्वाइप मशीन के पार्ट्स बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटनाओं से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक हाथरस ने बताया कि थाना सहपऊ पुलिस ने साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर इन तीनों घटनाओं का सफल अनावरण किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चित इन वारदातों का खुलासा होने से पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है, जबकि अन्य संभावित पहलुओं की जांच अभी भी जारी है।





















