एटा। आगामी त्योहारों एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय ने मंगलवार को थाना मलावन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, हवालात तथा अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
एएसपी ने लंबित विवेचनाओं, शिकायतों के निस्तारण एवं अपराध नियंत्रण की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित गश्त बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। एएसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया।





















