दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। कस्बा फतेहाबाद बुधवार को पूरी तरह भक्ति रस में सराबोर नजर आया। कस्बा की सड़कों पर केसरिया और पीत वस्त्र धारी श्रद्धालुओं की कतारें थी और सर पर सजे मंगल कलश और वातावरण में जय श्री राधे राधे जय श्री कृष्णा जय घोष गूंज रहे थे।

मौका था पैंगोरिया परिवार द्वारा आयोजित 9 दिवसिय विशाल भागवत कथा शुभारंभ का जिसमें लोकप्रिय कथा व्यास पूज्य संत श्री लोकेशानंद जी महाराज अवधूत गुफा धाम सरकार की एक झलक पाने और उनके मुखारविंद से कथा श्रवण करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड पड़े। भागवत कथा में पहले दिन उन्होंने व्यास पीठ से विभिन्न प्रसंगों का श्रवण कराया।
ज्ञान भक्ति और वैराग्य की त्रिवेणी बहाई तथा कथा पंडाल में कथा आरंभ होते ही वातावरण भक्ति रस में डूब गया। व्यास पीठ पर विराजमान कथा व्यास पूज्य संत श्री लोकेशानंद जी महाराज ने मंगलाचरण के साथ कथा का शुभारंभ किया।
उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत सिर्फ कथा मात्रा नहीं है यह ज्ञान भक्ति और वैराग्य की त्रिवेणी है जो हमें हमारे ईस्ट प्रभु श्री कृष्ण के जीवन से जोड़कर भक्ति मार्ग पर प्रशस्त करती है कल युग में जो श्रद्धा पूर्वक इस कथा का श्रवण करेगा उसका कल्याण निश्चित है।
भागवत कथा प्रारंभ होने से पहले बाह रोड हनुमान मंदिर से बैंड बाजो के साथ भव्य कलश यात्रा निकल गई इस कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनेनिया मौजूद रहे।

कलश यात्रा में 501 महिलाएं पित वस्त्र मैं अपने सर पर मंगल कलश धारण कर शामिल हुई। बैंड बाजो की मधुर धुन पर निकली कलश यात्रा कस्बा के सदर बाजार गांधी चौक अंबेडकर चौक शमशाबाद रोड स्थित जनता इंटर कॉलेज कथा पंडाल पहुंची।

वही फूलों से सजी बग्गी पर विराजमान कथा व्यास पूज्य संत श्री लोकेशानंद महाराज का श्रद्धालु पुष्पमाला पहनाकर स्वागत करते देखे गए। यही नहीं कलश यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा और जलपान कराकर स्वागत किया गया।
कलश यात्रा में भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनेनिया नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता शल्या अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता अबकेश गोलस विपुल लोहिया संजीव पैंगोरिया उत्तमचंद ज्वेलर्स अंजू पैंगोरिया अजय जादौन आलोक बछरवार राजकुमार चक मनोज गुप्ता मनीष गुप्ता पीयूष गुप्ता सूर्यकांत रविकांत कपिल अमन विवेक राहुल अभिषेक आदित्य शौर्य संजीव पैंगोरिया राजेंद्र खलीफा विष्णु पैंगोरिया मास्टर सुरेश चंद्र गुप्ता नेक राम कुशवाहा पंडित वीरू शर्मा पवन गुप्ता सुरेश गुप्ता पंडित उदय वशिष्ठ आदि बड़ी संख्या में कलश यात्रा में लोगों ने भाग लिया।





















