अलीगढ़। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद में 5 जून से 21 जून तक समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सभी विभागीय अधिकारियों की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अभियान की रूपरेखा, विभागवार जिम्मेदारियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। सीडीओ ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना तथा ऐसे पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ना है, जो अब तक किसी कारणवश लाभ से वंचित हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित दायित्वों का समयबद्ध और प्रभावी ढंग से निर्वहन किया जाए। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनसंपर्क कार्यक्रम, जागरूकता अभियान, लाभार्थी संपर्क अभियान और विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया जा सके।
सीडीओ ने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर सक्रिय सहभागिता और लाभार्थियों तक योजनाओं की वास्तविक पहुंच ही अभियान की सफलता का आधार होगी।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने तैयारियों की जानकारी देते हुए अभियान के सफल संचालन का भरोसा दिलाया। प्रशासन ने जनपदवासियों से भी अभियान में सक्रिय भागीदारी कर सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।सीडीओ ने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर सक्रिय सहभागिता और लाभार्थियों तक योजनाओं की वास्तविक पहुंच ही अभियान की सफलता का आधार होगी।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने तैयारियों की जानकारी देते हुए अभियान के सफल संचालन का भरोसा दिलाया। प्रशासन ने जनपदवासियों से भी अभियान में सक्रिय भागीदारी कर सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।





















