वृंदावन।भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बुधवार तड़के वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के नए आश्रम यमुना विहार कुंज में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों सुबह करीब चार बजे आश्रम पहुंचे और सादगी के साथ नंगे पांव अंदर प्रवेश किया। बारिश के कारण रास्ते में कीचड़ होने के बावजूद विराट पूरे समय अनुष्का का हाथ थामे नजर आए।आश्रम में मौजूद संत प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने दोनों का स्वागत किया। करीब एक घंटे तक आश्रम में रहने के बाद जब वे बाहर निकले तो विराट के माथे पर चंदन का तिलक और हाथ में प्रसाद दिखाई दिया। इसके बाद दोनों महाराज के गुरु हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन कर आशीर्वाद लिया।यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का संत प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे हों। इससे पहले आईपीएल खिताब जीतने के बाद जून में भी दोनों आश्रम आए थे और सत्संग में शामिल हुए थे। पिछले कुछ वर्षों में यह दंपति कई बार संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर चुका है और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में नियमित रूप से भाग लेता रहा है।इधर, संत प्रेमानंद महाराज के नए आश्रम यमुना विहार कुंज में 23 जुलाई से 29 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन प्रस्तावित है। इस दौरान देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं और शिष्यों के लिए अलग-अलग दिनों की व्यवस्था की गई है। 28 जुलाई तक महाराज श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे, जबकि 29 जुलाई को विशेष कार्यक्रम के लिए केली कुंज आश्रम जाएंगे।विराट और अनुष्का के इस आध्यात्मिक दौरे को लेकर आश्रम परिसर और श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। हालांकि दर्शन व्यवस्था सामान्य रूप से संचालित होती रही और दोनों ने बिना किसी औपचारिकता के शांतिपूर्वक पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
विराट-अनुष्का ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद, गुरु पूर्णिमा से पहले पहुंचे नए आश्रम
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















