मॅडराक /अलीगढ़, 29 जुलाई। थाना मडराक पुलिस ने पशु क्रूरता के विरुद्ध अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 7 भैंसों को कथित रूप से निर्दयतापूर्वक भरकर ले जा रही एक मैक्स पिकअप को पकड़ते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया।पुलिस के अनुसार 28 जुलाई को इस संबंध में मु.अ.सं. 205/2026, धारा 3/11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान थाना मडराक पुलिस ने आरोपी हाशिम पुत्र वकील, निवासी कस्बा शमशाबाद, जनपद आगरा को गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7 भैंसें तथा घटना में प्रयुक्त मैक्स पिकअप पंजीकरण नंबर UP80KT9025 बरामद किया। बरामद पशुओं को नियमानुसार जिम्मेदार व्यक्ति के सुपुर्द कर दिया है । वहीं मडराक पुलिस का कहना है कि पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





















