जिला नजर व्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
खैर/अलीगढ़। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर नीरज जादौन एवं जिलाधिकारी अलीगढ़ द्वारा तहसील खैर में उपस्थित रहकर आमजन की समस्याएं सुनी गईं। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
इस दौरान अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर ही कई शिकायतों का निस्तारण कराया तथा शेष प्रकरणों के शीघ्र समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।





















