कासगंज। कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ.पी. सिंह ने कांवड़ रूट का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की स्थिति एवं सुरक्षा इंतजामों को परखा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने तथा कांवड़ियों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन को प्राथमिकता देने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान एसपी ने कांवड़ियों से भी वार्ता कर उनकी यात्रा एवं मार्ग में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
एसपी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।





















