हत्तीसा पुल के पास कांवड़ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का माहौल, कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं का किया अभिनंदन
हाथरस। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वागत और सम्मान का सिलसिला जारी रहा। थाना हाथरस गेट क्षेत्रांतर्गत हत्तीसा पुल के पास माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस ने कांवड़ यात्रा में शामिल कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।
इस दौरान कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत से श्रद्धालुओं में उत्साह और खुशी का माहौल दिखाई दिया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ियों की यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।





















