अलीगढ़। भीषण गर्मी, लू और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जिले के सभी सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता और बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आमजन और कर्मचारियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना संबंधित कार्यालयाध्यक्ष की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
डीएम ने निर्देश दिए कि कलक्ट्रेट, विकास भवन, कृषि कार्यालय, परिवहन कार्यालय समेत सभी सरकारी परिसरों में मूत्रालय और शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही शौचालयों में पर्याप्त पानी और हैंडवॉश की व्यवस्था अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहे, जिससे संक्रमण और
डीएम अविनाश कुमार ने स्वच्छता, शीतल पेयजल और साफ शौचालय सुनिश्चित करने को कहा
अलीगढ़। भीषण गर्मी, लू और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जिले के सभी सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता और बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आमजन और कर्मचारियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना संबंधित कार्यालयाध्यक्ष की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
डीएम ने निर्देश दिए कि कलक्ट्रेट, विकास भवन, कृषि कार्यालय, परिवहन कार्यालय समेत सभी सरकारी परिसरों में मूत्रालय और शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही शौचालयों में पर्याप्त पानी और हैंडवॉश की व्यवस्था अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहे, जिससे संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचाव किया जा सके।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता अपनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। इसी क्रम में अधिकारियों को कार्यालय परिसरों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा कहीं भी अव्यवस्था मिलने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने हीटवेव और लू की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी सार्वजनिक स्थलों पर शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस दौर में आमजन को राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक कार्यालय और सार्वजनिक परिसर में नागरिकों को स्वच्छ वातावरण, पेयजल और आवश्यक सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हों।