रिर्पोट- देव बक्स वर्मा
अयोध्या। सपा सांसद अवधेश प्रसाद की प्रेसवार्ता,प्रेसवार्ता में केंद्र और प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमला बोला।
शादी-विवाह के सीजन में गैस सिलेंडर की किल्लत का आरोप लगाया। सिलेंडर ब्लैक में 4000–5000 रुपये में बिकने का दावा किया। कहा कि सरकार आम जनता की समस्याएं नहीं सुन रही है।
स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए।
दावा किया कि यूपी में लगभग 76 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर से बिजली बिल में बढ़ोतरी हो रही है।कहा कि 1000 रुपये का बिल बढ़कर 1500–2000 रुपये हो रहा है।
सरकार से सभी स्मार्ट मीटर हटाने की मांग की। उपभोक्ताओं से वसूले गए अतिरिक्त पैसे वापस करने की बात कही।
महिला संशोधन/आरक्षण बिल को “राजनीतिक गेम” बताया। कहा कि महिला आरक्षण पहले ही 2023 में पास हो चुका है।
आरोप लगाया कि सरकार जाति जनगणना से ध्यान भटका रही है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा,कहा केशव मौर्य पहले अपना स्थान तय करें, हारे हुए नेता है पार्टी की कृपा से उपमुख्यमंत्री बने हुए हैं,
दावा किया कि 2027 में सपा सरकार बनेगी और भाजपा सत्ता से बाहर होगी।
प्रेसवार्ता में पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडे निवर्तमान जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव व अन्य नेता मौजूद रहे…























