दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। थाना डौकी क्षेत्र के ग्राम नीवरी में शुक्रवार रात गैस सिलेंडर में आग लगने से एक घर का घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
नीबरी निवासी जयश्री पत्नी अनिल के घर में 8 मई की रात करीब आठ बजे खाना पकाने समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रसोई में रखे घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया।
परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।घटना में घर में रखा घरेलू सामान जल गया। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल बना रहा।





















