दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल फतेहाबाद द्वारा बुधवार को विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया रहीं। उन्होंने फतेहाबाद कस्बे के विभिन्न प्रतिष्ठित नागरिकों के निवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बबीता शल्या, प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या, भाजपा जिला मंत्री बबीता चौहान, आशा देवी चक एवं हीरा सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता, योगेश चौहान, मुकेश पचौरी, योगेश बघेल, उमेश गुप्ता, आनंद गुप्ता, मंडल महामंत्री हरि सिंह कर्दम, अजय जादौन, विपिन धाकरे, सभासद वालेस गुप्ता, मनीष चक, मंडल उपाध्यक्ष विपुल लोहिया, रामनरेश उपाध्याय, धीरज शर्मा, रामसेवक जादौन, सुनील दत्त, सुभाष वर्मा, मंडल मंत्री धर्मेंद्र कुशवाहा, मदन यादव, आलोक बछरवार, अंकित शर्मा, अतुल गुप्ता, रेनू अनवरिया सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सम्मानित नागरिकों ने भी केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की सराहना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।





















