जिला नजर संवाददाता
बस्ती। बस्ती जिले में एक गरीब पिता द्वारा साइकल पर टॉयलेट सीट लेकर सरकारी सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पिता ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन महिला शौचालय न होने का हवाला देकर उनकी बेटी समेत कई लड़कियों का दाखिला नहीं कर रहा है। लड़कियों को एडमिशन देने से इनकार करने के बाद पिता ने टॉयलेट सीट खुद लेकर आकर कहा, “अगर शौचालय की कमी है तो यह ले लीजिए, बस मेरी बेटी का दाखिला कर दीजिए।”
वीडियो में पिता भावुक होकर कहते दिख रहे हैं कि उनकी बेटी पढ़ना चाहती है, लेकिन कॉलेज प्रबंधन गरीब परिवार की लड़कियों को जानबूझकर दाखिले से रोक रहा है। आरोप है कि यह एक बड़ी साजिश है ताकि सरकारी शिक्षा से वंचित कर लड़कियों को महंगे प्राइवेट स्कूलों में भेजा जा सके।
स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गुस्सा जताया है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने मामले पर संज्ञान लिया है। बस्ती के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
यह घटना सरकारी कॉलेजों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और लड़कियों की शिक्षा के साथ हो रही खिलवाड़ को उजागर करती है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर























