फतेहपुर सीकरी/आगरा। फतेहपुर सिकरी के मोहल्ला संतोष नगर की रहने वाले गुलाब सिंह चौधरी उर्फ भूरा पूर्व सभासद के पुत्र ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड से परीक्षा उत्तीर्ण कर सब इंस्पेक्टर बनने पर माता-पिता सहित स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
प्रतिभाशाली छात्र ने पूर्व में भी कई परीक्षा उत्तीर्ण की है लेकिन वह पुलिस की सेवा करना चाहता था। मृदु भाषी छात्र ने पहले ही परीक्षा में अच्छे अंक से उत्तीर्ण किया।
उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा बनने पर स्थानीय पार्षद हनी गोयल, मनीष बंसल हर प्रसाद चौधरी नरेंद्र इंजीनियर, राजेंद्र शुक्ला, बॉबी तिवारी , मनोज बंसल, पूर्व प्रधान महावीर सिंह वर्मा द्वारा शुभकामनाएं दी गई।





















