जिला नजर संवाददाता
हाथरस। जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निराश्रित एवं बेसहारा गौवंश के भरण-पोषण, संरक्षण तथा गौशालाओं की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद की सभी संचालित गौशालाओं में केयर टेकर की तैनाती शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। साथ ही गौवंश की सुरक्षा एवं निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से कराई जाए।
उन्होंने कहा कि गौशालाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गौवंश को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को व्यवस्थाएं मजबूत करने एवं नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए।





















