जिला नजर संवाददाता
एटा। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने बुधवार को परिषदीय विद्यालय असरौली, मिरहची तथा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मिरहची का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों की व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं कार्यालय की साफ-सफाई का जायजा लिया।
डीएम ने अधिकारियों एवं शिक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए तथा शिक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और विद्यालयों में बच्चों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।





















