जिला नजर संवाददाता
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया।

परेड निरीक्षण के उपरांत एसएसपी ने डायल-112 कार्यालय, बैरक, कैंटीन एवं भोजनालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों की सुविधाओं एवं कार्यप्रणाली में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।





















