अलीगढ़। जनपद पुलिस में मुख्य आरक्षी से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए थाना बन्नादेवी में तैनात नरेन्द्र प्रताप सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसएसपी ने उन्हें पदोन्नति की बधाई देते हुए नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा जताई।
एसएसपी ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि जनता के प्रति अधिक जिम्मेदारी का दायित्व भी है। उन्होंने नरेन्द्र प्रताप सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।





















