दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। बुधवार को खंड विकास अधिकारी रजत कुशवाहा ने विकास खंड कार्यालय में स्टाफ बैठक आयोजित कर विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में फैमिली आईडी, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बायोगैस, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, 15वें वित्त आयोग, पंचम वित्त, फार्म रजिस्ट्री तथा पेंशन योजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
खंड विकास अधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं में पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान को गंभीरता से लेते हुए साफ-सफाई और जागरूकता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बैठक में हर्षवर्धन प्रशांत, नसीम अहमद, राहुल परिहार, हरीशचंद्र, रितु यादव, कमल सिंह,संदीप सिंह और अजय कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।























