दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार सहित दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, मुस्कान पुत्री महाराज सिंह निवासी मुरावल किसी जरूरी काम से फतेहाबाद बाजार आ रही थी। बाजार क्षेत्र में पहुंचने के बाद वह सड़क पार कर रही थी।
इसी दौरान फतेहाबाद की ओर से आ रहा बाइक सवार प्रवीन पुत्र राजकुमार निवासी ढोकली धवरई अचानक संतुलन बिगड़ने से अनियंत्रित हो गया और मुस्कान को टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही मुस्कान सड़क पर गिरकर घायल हो गई, वहीं बाइक सवार प्रवीन भी बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और उसे भी चोटें आईं।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा आसपास मौजूद लोग सहायता के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना के अनुसार, इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। यदि तहरीर मिलती है तो पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी





















