फतेहाबाद/आगरा। ब्लॉक फतेहाबाद के गांव सलेमपुर मुड़िया में तालाब ओवरफ्लो होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद तालाब का पानी बाहर निकलकर गांव की ओर फैलने से जलभराव की स्थिति बन गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि तालाब ओवरफ्लो होना हर साल की समस्या बन चुका है, लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

जलभराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं, गंदे पानी के चलते संक्रमण और मच्छरों से होने वाली बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तालाब की सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था कराकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।





















