दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। ग्राम छोटी बसई में बड़े उल्लास के साथ संविधान रचेता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई।
जयंती के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री राम सकल गुर्जर ने बाबा साहब के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया इस अवसर पर जयंती आयोजनों द्वारा पूर्व राज्य मंत्री राम सकल गुर्जर भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता का पुष्प माला पहनकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री राम सकल गुर्जर ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष ज्ञान और संकल्प का आदित्य उदाहरण है उनके विचार हमें एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं जहां हर नागरिक को समान अधिकार सम्मान और अवसर प्राप्त हो उन्होंने कहां आज हम सब मिलकर उनके आदर्शों को अपना कर सामाजिक न्याय समानता और सशक्तिकरण के उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लें।
इस अवसर पर भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता आकांश मेरोठिया हरि सिंह कर्दम सुनील दत्त सभासद प्रतिनिधि सुभाष वर्मा मनीष चक डॉक्टर गणेश बघेल रामसेवक जादौन धीरज शर्मा देवेंद्र जादौन ग्राम प्रधान शिवकुमार श्रीनिवास शर्मा धर्मवीर जादौन भोला जादौन डॉ बलबीर सिंह जादौन के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।























