जिला नजर संजय भारद्वाज अलीगढ
अलीगढ़। आमजन को सुलभ, किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
यह शिविर मुख्य चिकित्साधिकारी, अलीगढ़ डॉ. नीरज त्यागी के मार्गदर्शन में और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुए, जिनमें नागरिकों को व्यापक स्तर पर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
इस क्रम में जनपद के निम्नलिखित अति संवेदनशील ग्रामों एवं वॉर्ड में शिविर आयोजित किए गए—
राजपुर, विकास खंड खैर
दाउपुर, विकास खंड जवाँ
चांदपुर मिर्जा, विकास खंड अकराबाद
साथ ही शहरी क्षेत्र में निम्न स्थानों पर भी शिविर आयोजित किए गए—
एचडब्ल्यूसी किशनपुर (शहरी)
इसके अतिरिक्त, टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीयू अतरौली में 100 सैया अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवनेन्द्र चौधरी तथा पूर्व सीएमओ डॉ. बी.पी. कल्याणी द्वारा 100 टीबी मरीजों को निक्षय मित्र वेव डिस्टिलरीज़ एंड ब्रेवरी लिमिटेड के सौजन्य से पोषण किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर एसटीएस पवन राघव, एसटीएलएस प्रवीण कुमार तथा टीएचबीवी खालिद अहमद सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
इन शिविरों के माध्यम से आमजन को निःशुल्क ओपीडी सेवाएं, टीबी की स्क्रीनिंग, छाती का एक्स-रे, विभिन्न प्रकार की जांचें, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण, आभा आईडी सृजन एवं अन्य जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
मुख्य उपलब्धियां (संयुक्त आंकड़े):
कुल ओपीडी पंजीकरण: 663
एक्स-रे जांच: 354
सैंपल कलेक्शन: 125
रैंडम ब्लड शुगर : 265
हीमोग्लोबिन : 270
ब्लड प्रेशर : 205
लंबाई : 356
वजन : 356
आभा आईडी : 28
एचआईवी जांच: 106
आयुष्मान कार्ड निर्माण: 29
टीकाकरण : 04
शिविरों के दौरान उपस्थित नागरिकों को संक्रामक एवं असंक्रामक रोगों के प्रति जागरूक किया गया तथा समय पर जांच एवं उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसामान्य से अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाएं तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराकर स्वस्थ जीवन की दिशा में आगे बढ़ें।
जारीकर्ता:
मुख्य चिकित्साधिकारी
अलीगढ़























